कोल: थाना क्वार्सी क्षेत्र में न्याय के लिए भटक रही पीड़िता, 18 जून को दर्ज छेड़खानी की FIR के बाद नहीं हो सके बयान
Koil, Aligarh | Jul 19, 2025 अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र में छेड़खानी की एफआईआर दर्ज होने के एक महीने बाद भी पीड़िता के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। पीड़िता का आरोप है कि दरोगा उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं और आरोपी पक्ष भी उसे धमका रहा है। पीड़िता और उसके परिजन न्याय के लिए भटक रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।