कोल: AMU में हिंदू कर्मचारी ने मुस्लिम फाइनेंस ऑफिसर पर तिलक लगाने पर विरोध करने का आरोप लगाया, VC ने दी जानकारी
Koil, Aligarh | Jul 19, 2025 अलीगढ़ विश्वविद्यालय के कर्मचारी नेता पंडित आशीष शर्मा ने धार्मिक भेदभाव और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। शर्मा का कहना है कि तिलक लगाकर ऑफिस आने पर उन्हें धमकियाँ दी जा रही हैं और पदोन्नति प्रक्रिया में भी पक्षपात हो रहा है।वह सात वर्षों से एएमयू में कार्यरत हैं, जेएन मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट फाइनेंस ऑफिसर समीर मुर्सिल खान पर आरोप लगाया है।