अमरोहा: न्यायालय परिसर की सुरक्षा को लेकर अमरोहा पुलिस ने किया सघन चेकिंग अभियान, मॉक ड्रिल भी हुई
Amroha, Amroha | Aug 14, 2026 अमरोहा। न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए शुक्रवार को अमरोहा पुलिस ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। एएस चेक टीम, डॉग स्क्वायड, स्वाट टीम और अग्निशमन दल ने न्यायालय परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की सघन जांच की।