लायंस क्लब चित्तौड़गढ़ ने बच्चो सँग मनाई दीवाली
चित्तौड़गढ़ 5 नवम्बर। लायंस क्लब चित्तौड़गढ़ ने स्थानिय भीलो की झोपडीया के पास संचालित सखियों की बाड़ी मे जरूरतमंद बच्चों को दीपावली पूर्व ग्रीन फटाखो के पैकेटस वितरित कर दीपावली पूर्व दीपावली मनाई
क्लब सचिव मंजीतसिंह ग्रेवाल ने बताया कि बताया की दीपावली पूर्व ग्रीन आतिशबाजी के पैकेटस प्राप्त कर 50 से अधिक बच्चो की ख़ुशी देख कर क्लब सदस्यों को अत्यधिक आत्म संतोष हुआ यह गतिविधि अगले 3 दिन शहर की अन्य कच्ची बस्तीयो मे जारी रहेगी।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष विजय सिंह नरुका सचिव मंजीतसिंह ग्रेवाल, बसंतीलाल वैद, एस एन बंसल, राजीव शर्मा , बी एस पंवार, सुजाता बंसल संस्था संचालिका रुकय्या उपस्थित रहे।