पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को लेकर जिले में लगातार जांच एवं छापेमारी अभियान जारी है।
जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय के निर्देश पर खाद्य निरीक्षक श्री संजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में बरौनी फल मंडी एवं बगराहा सब्जी मंडी में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 10 दुकानों का निरीक्षण कर केले, सेब, पपीता, संतरा एवं गोभी सहित कुल 6 खाद्य सैंपल संग्रहित किए गए, जिन्हें जांच के लिए पटना प्रयोगशाला भेजा गया। अब तक जिले में कुल 70 खाद्य सैंपल जांच हेतु भेजे जा चुके हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं गुणवत्ता से समझौता करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
IPRD Bihar
#begusarai
#cmsamrat