पिंड्रा: हरहुआ में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर वृहद् मेले का आयोजन, 672 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ में वृहद् मानसिक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 672 लोगों की स्वास्थ्य जाँच की गई, जिसमें 53 मरीजों की काउन्सलिंग की गई, 25 मरीजों को मेंटल हॉस्पिटल रेफ़र किया गया तथा बाकी 594 सामान्य मरीज थे। मानसिक और भावनात्मक समस्या महसूस होने पर हेल्पलाइन नंबर 14416 सलाह दी गई।