पिंड्रा: चौबेपुर पुलिस ने कैथी से अवैध देशी तमंचे के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
चौबेपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने कैथी से अवैध देशी तमंचे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, पूछताछ में अभियुक्त संजय मिश्रा ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक पिस्टल और देश तमंचा खरीदे जाने की बात स्वीकार किया। वही पिस्टल को संजय यादव नामक युवक को बेचने की बात पुलिस को बताया।