पिंड्रा: वाराणसी में सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत, अनियंत्रित कार सड़क किनारे डंपर से टकराई
वाराणसी के बिगड़ा गांव के पास सुबह उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया जब सड़क किनारे खड़े एक डंपर में अनियंत्रित कार जाकर टकरा गई। टक्कर इतना भीषण था कि दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में बच्चे का इलाज ट्रामा सेंटर में करवाया जा रहा है