विश्व विरासत सप्ताह के अवसर पर इतिहास विभाग के छात्र-छात्राओं का देव वरूणार्क मंदिर में शैक्षणिक परिभ्रमण आयोजित
आज दिनांक 20 नवम्बर 2026 को विश्व विरासत सप्ताह के अवसर पर बिहार विरासत विकास समिति, कला एवं संस्कृति विभाग, पटना के तत्वावधान में महाराजा बहादुर रामरण विजय प्रसाद सिंह महाविद्यालय, आरा के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक परिभ्रमण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा, महाविद्यालय की प्रधानाचार्या प्रो. कनकलता कुमारी एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्रीमती अनुप्रिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
बिहार विरासत विकास समिति के कार्यपालक निदेशक प्रो. अनिल कुमार एवं समन्वयक श्री सप्त ऋषि चौधरी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड स्थित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के देव वरूणार्क मंदिर का भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बिहार की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत से परिचित कराना, विरासत संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण हेतु युवाओं को प्रेरित करना था।
इस अवसर पर इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. मोहम्मद नियाज हुसैन ने इतिहास लेखन में पुरातात्विक साक्ष्यों एवं प्राथमिक स्रोतों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ऐतिहासिक स्थलों से प्राप्त साक्ष्य अतीत को समझने और इतिहास के पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अरुण कुमार राय ने बताया कि देव वरूणार्क मंदिर से उत्तर गुप्तकालीन अभिलेख प्राप्त हुआ है, जो मंदिर की प्राचीनता एवं ऐतिहासिक महत्व को प्रमाणित करता है। उन्होंने मंदिर की स्थापत्य शैली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसका निर्माण नागर शैली में काले एवं बलुआ पत्थर से हुआ है। सहायक प्राध्यापक डॉ. राजेश कुमार सिंह ने मंदिर परिसर एवं आसपास से प्राप्त सूर्य देव की विभिन्न मूर्तियों का उल्लेख करते हुए इसके धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। वहीं, डॉ. कमलेश सिंह ने बताया कि प्राचीन अभिलेखों की प्राप्ति इस क्षेत्र के सांस्कृतिक इतिहास के लेखन में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
डॉ. अमृतांशु ने नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा-कक्ष से बाहर व्यावहारिक एवं अनुभवात्मक ज्ञान अर्जन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक परिभ
105 views | Bhojpur, Bihar | Nov 20, 2026