गढ़वा: रंका में बस के ऊपर से सामान गिरने से 1 युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती
Garhwa, Garhwa | Mar 13, 2024 रंका के सेवाडीह गांव निवासी विश्वनाथ राम का पुत्र दिलीप राम बस में चढ़ने के दौरान उसके ऊपर सामान गिरने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में दिलीप ने बताया कि वह रंका से निखिल बस पर गढ़वा आने के लिए चढ़ रहा था। इस दौरान ऊपर से उसके ऊपर खलासी ने सामान गिरा दिया।