गढ़वा: मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के रांची स्थित आवास पर बुधवार को दो दर्जन से अधिक लोगो ने थामा झामुमों का दामन
Garhwa, Garhwa | Mar 13, 2024 पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद व मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के रांची स्थित आवास पर बुधवार को दो दर्जन से अधिक लोगों ने झामुमो का दामन थाम लिया। मंत्री ने सभी को माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर व मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल कराया। मंत्री ने कहा कि राज्य की जनता केंद्र सरकार की घटिया राजनीति से उब चुकी है।