सिंध नदी में बढ़ा जलस्तर, मोहिनी पिकअप वियर से छोड़ा गया 825 क्यूमेक पानी
सिंध नदी के किनारे से दूरी बनाए रखें। मोहिनी पिकअप वियर से इस समय करीब 825 क्यूमेक पानी सिंध नदी में छोड़ा गया है। ऐसे में नदी का जलस्तर बढ़ सकता है। लोगों से अपील है कि नदी के किनारे जाने, पानी में उतरने या पुल-पुलियों के पास खड़े होने से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें।