गुन्नौर: गांव पवसरा निवासी ग्रामीण ने गांव के ही 2 लोगों पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पवसरा निवासी सत्यपाल पुत्र पनसोती ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही दो लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट पर उतारू होने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर में सत्यपाल ने बताया कि सोमवार को वह पूरे देवरा भूरा पुलिस चौकी पर मौजूद था। रात करीब नौ बजे चौकी से जाने के बाद वह अपने घर पहुंचा।