बिंदकी: जोनिहा कस्बे के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पिता ने कार चालक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत जोनिहा कस्बे के समीप अमौली रोड में 6 दिन पहले तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक अनोज कुमार उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी ग्राम कटरी थाना रेवना जनपद कानपुर नगर की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के पिता राम आसरे ने रविवार व सोमवार की मध्य रात लगभग 12:00 बजे कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।