लालगंज: शंकरपुर में जल जीवन मिशन की टंकी तेज आंधी और बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
आजमगढ़ जनपद के ठेकमा ब्लॉक क्षेत्र के जल जीवन मिशन के अंतर्गत शंकरपुर में स्थापित की गई एक ऊंची जल टंकी तेज आंधी और बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई । घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है और ग्रामीणों के बीच निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं । वही ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की।