प्रतापगढ़: दादुपुर गांव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गांव में मची सनसनी
प्रतापगढ़ के दादूपुर गांव में बुधवार शाम 4 बजे गोकुला निवासी सुभाष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती छानबीन में युवक को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। इस घटना से क्षेत्र में मातम पसरा है और पुलिस मौत के असल कारणों का पता लगा रही है।