बरहेट: झामुमो ने इंडोर स्टेडियम प्रखंड कार्यालय परिसर में एमएमडीआर कानून के विरोध में किया धरना प्रदर्शन
शनिवार को इंडोर स्टेडियम बरहेट के प्रांगण में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड इकाई ने प्रखंड अध्यक्ष बर्नाड़ मरांडी एवं प्रखंड सचिव मजबूर रहमान के नेतृत्व में एमएमडीआर कानून के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए । धरना में कानून के विरोध में नारेबाजी की गई तथा केंद्र सरकार से कानून वापस लेने की मांग की गई।