हाथरस: मजदूरी के रुपए मांगने पर मालिक सहित 3 लोगों ने एक व्यक्ति पर लोहे की रोड से हमला कर किया घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किला खाई मे मजदूरी के रुपए मांगने पर मालिक सहित 3 लोगों ने गांव खेड़ा परसौली निवासी एक व्यक्ति गुड्डू के साथ लोहे की रोड से जमकर मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान लोहे की रोड से किए गए हमले से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने व्यक्ति का मेडिकल परीक्षण कराया है।