चौमूं: चौमूं उपखंड क्षेत्र के चितवाड़ी में बीती रात एक किसान के खेत से 18 फव्वारे के नोजल चोरी, आसपास के इलाके में मचा हड़कंप
Chomu, Jaipur | May 7, 2026 चौमूं उपखंड क्षेत्र के चीथवाड़ी गांव और आसपास के इलाकों में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। ताजा घटना में लाला बाबा की ढाणी निवासी किसान टीकम चंद जाट के खेत से 18 नोजल फव्वारे चोरी मामला सामने आया है। किसान ने सामोद पुलिस थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह घटना देर रात को हुई, जब चोरों ने खेत में लगे फव्वारा पाइप से 18 नोजल तोड़ लिए।