अजीतमल: घर छोड़ने के बहाने छात्रा को बाइक पर ले जाने का आरोप, हादसे में कमर की हड्डी टूटी, पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज
कॉलेज से घर लौट रही 17 वर्षीय छात्रा को घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाकर दूसरी ओर ले जाने का मामला सामने आया है। रास्ते में बाइक की कार से टक्कर हो गई, जिसमें छात्रा समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे में छात्रा की कमर की हड्डी टूट गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र निवासी छात्रा के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बता