बांसगांव: नौसड़ इलाके में युवती पर फुल ब्लेड से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी विक्की उर्फ विक्रम को बेलीपार से गिरफ्तार किया गया
गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ इलाके में युवती पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विक्की सिंह उर्फ वीर विक्रम सिंह (27) निवासी ककराखोर थाना बेलीपार को एकला बंधा के पास से पकड़ कर जेल भेज दिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते उसने नौसड़ क्षेत्र निवासी निक्की चौहान की पुत्री करीना चौहान पर धारदार फुल ब्लेड से हमला कर दिया था।