कार्यालयों में दिपहिया वाहनधारी-कर्मचारी, अधिकारी सभी अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर दफ्तरो में आये- कलेक्टर श्री यादव
==
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार 14 अगस्त को तेंदूखेड़ा सहित अन्य चिंहित स्थानो पर आयोजित कार्यक्रमों में स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तदान शिविर, पी.एम सम्मान निधि और फार्मर आई.डी के प्रकरणो का निराकरण सुनिश्चित किया जायें। यहां पर समग्र ईकेवाईसी, आधार अपडेशन आदि भी किए जाये। इस आशय के निर्देश कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने समय-सीमा बैठक में दिए। उन्होंने इस दौरान गत शुक्रवार को संपत्र अभियान के प्रथम केम्प और अधिकारियों के ग्रामीण क्षेत्रो के भ्रमण की समीक्षा कर आगामी कैम्प से ऑनलाइन एंट्री और फोटो अपलोड सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, अपर कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी खासतौर पर मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री यादव ने नगरीय निकायो और जनपदो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से कहा पीओपी से मूर्ति न बने, संबंधितो की बैठक बुलाकर उन्हें अवगत करा दिया जायें। उन्होने इको फ्रेंडली अनुरूप मूर्ती निर्माण के संबंध में बताया जायें और सुनिश्चित कराया जायें। इस संबंध में शीघ्र बैठके भी करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अधिकारियो से कहा गया कार्यालयों में सभी अधिकारी-कर्मचारी अनिवार्य रूप से दोपहिया वाहनधारी हेलमेट पहनकर आये। कलेक्टर ने कहा कलेक्ट्रेट कार्यालय में अनिवार्य कर दिया गया है।
उन्होने मध्यान्ह भोजन के संबंध में संबंधित अधिकारियो से कहा मीनू के अनुरूप एमडीएम मिले सुनिश्चित किया जायें। इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की जायेगी। कलेक्टर श्री यादव ने हर घर तिरंगा अभियान के संबंध मे चर्चा करते निर्देशानुसार प्लानिंग करने के निर्देश दिए। संबल कार्ड की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। बैठक के दौरान नॉन अटैण्ड सीएम हेल्पाईन की समीक्षा कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये। इस अवसर पर सभी एसडीएम और जिला अधिकारी तथा जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगरीय निकायो के मुख्य नगरपालिका अधिकारी मौजूद रहे।
#damoh
3 views | Damoh, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026