दमोह टॉकीज तिराहा पर पार्किंग में खड़ी कार से निकला सांप, मचा हड़कंप, सर्पमित्र को बुलाया, घटना का वीडियो आया सामने
दमोह आज सोमवार रात करीब 9:30 बजे टॉकीज तिराहा पर पार्किंग में खड़ी कार से अचानक सांप निकलने से हड़कंप मच गया। कार तहसील कार्यालय में पदस्थ संदीप असाटी की थी। सांप देखकर उन्होंने स्थानीय लोगों को सूचना दी। और मौके से भाग खड़े हुए।
घटना की जानकारी मिलते ही सर्पमित्र को बुलाया गया। सर्पमित्र और स्थानीय लोगों ने कार से सांप को सुरक्षित निकालने के प्रयास शुरू किए। वहीं कार से सांप के निकलने का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Damoh, Damoh | Aug 10, 2026