कांके: अरगोड़ा स्थित आवासीय कॉलोनी के पास फटा पानी का पाइप, हजारों लीटर पानी बर्बाद
Kanke, Ranchi | Oct 2, 2025 अरगोड़ा स्थित आवासीय कॉलोनी के पास सप्लाई पानी का पाइप फट गया है। सप्लाई पानी का पाइप फटने से गुरुवार सुबह करीब आठ बजे हज़ारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। पीने का पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क पर पानी बहने से आसपास के लोगों को आवागमन में समस्या आ रही है। फिलहाल संबंधित विभाग के द्वारा सप्लाई पानी के पाइप की मरम्मत करने की पहल नहीं की गई है।