कांके: मोरहाबादी मैदान में विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
Kanke, Ranchi | Oct 1, 2025 मोरहाबादी मैदान विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। रावण दहन कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन शामिल होंगे। बुधवार शाम करीब पांच बजे रावण दहन कार्यक्रम को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है। इस बार भी रावण, कुंभकरण और मेघनाद के विशाल पुतले तैयार किए गए हैं. रावण का पुतला 70 फीट, कुंभकरण का 65 फीट और मेघनाद का 60 फीट ऊंचा होगा।