डिंडौरी: जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर मरीज को एंबुलेंस नहीं मिली, परिजन परेशान
आनाखेड़ा गांव में 12 वर्षीय किशोर को जामुन तोड़ते समय करंट लग गया जिसके चलते जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद किशोर को जबलपुर रेफर किया गया लेकिन मरीज को जबलपुर ले जाने के लिए एंबुलेंस वाहन नहीं मिल रहा है जिसके चलते मरीज के परिजन परेशान है। मरीज के परिजन ने रविवार दोपहर 3:00 जानकारी देते हुए बताया कि जबलपुर रेफर कर दिया गया लेकिन वाहन नही मिल रहा।