आबकारी आयुक्त के निर्देशन में
अवैध मदिरा पर कार्रवाई - वाॅश नष्ट, अभियोग दर्ज
@followers @top fans News 24 Udaipur
#udaipur #nonflower #viralpost #ExciseDepartment
उदयपुर, 13 अगस्त। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी निरोधात्मक गतिविधियों के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए हजारों लीटर वाॅश नष्ट कर अभियोग दर्ज किए।
अवैध मदिरा कार्रवाई
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। सिरोही के आबूरोड़, ग्राम वासड़ा, तलवारनाका में आबकारी टीम की कार्रवाई में 10 हजार लीटर वाॅश नष्ट कर 52 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की गई साथ ही मौके से 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। सिरोही में एक अन्य कार्रवाई के तहत रिको क्षेत्र शिवगंज में वीर हनुमान होटल से 17 कार्टन से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब के 191 पव्वे बरामद कर अभियोग दर्ज किया। मौके से अभियुक्त पारसमल माली को गिरफ्तार किया गया। नागौर के मेड़ता शहर मंें आबकारी टीम ने ग्राम रियाबड़ी, जेजासनी, पुण्डलू मंडल मंे दबिश की कार्रवाई कर 3200 लीटर वाॅश सहित 29 लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद की एवं 6 अभियोग दर्ज किए। हनुमानगढ़ में हथकड़ मदिरा प्रभावित क्षेत्र गंगागढ़, देबुघाट, मक्कासर नहरी क्षेत्र एवं अमरपुराथेड़ी घग्घर नाली क्षेत्र में कार्रवाई के तहत 6200 लीटर वाॅश सहित 10 मदिरा भट्टियां नष्ट की गई। मौके से पूर्व मंे फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। चित्तौड़गढ़ के डूंगला, कपासन, निम्बोहड़ा में संयुक्त दबिश देते हुए एक हजार लीटर वाॅश नष्ट कर मौके से 50 पव्वे देशी मदिरा एवं 7 हथकड़ शराब की बोतलें भी जब्त की गई। जयपुर शहर के तहत जयपुर पूर्व में 290 पव्वे देशी शराब जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जयपुर पश्चिम में 48 पव्वे देशी शराब, 48 पव्वे ग्रीन लेबल, 48 पव्वे रॉयल चैलेंज व्हीस्की एवं 24 बीयर केन बरामद कर मौके से 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जयपुर उŸार क्षेत्र में भी एक अभियोग दर्ज किया गया। बारां जिले के छबड़ा उपखंड स्थित ग्राम लक्ष्मीपुरा में दबिश देकर 9 हजार लीटर वाॅश नष्ट वाॅश सहित 16 भट्टियां नष्ट की गई। धौलपुर में ईपीएफ की कार्रवाई में देशी मदिरा के 123 पव्वे, 3 बीयर केन, 4 पव्वे आईएमएफएल जब्त करते हुए मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
प्रदेश में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।
Girwa, Udaipur | Aug 13, 2026