कायमगंज: गांव अताईपुर जदीद में भाइयों की बाइक रोकी, तमंचा दिखाकर जान से मारने की दी धमकी, 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू
कायमगंज कोतवाली के अताईपुर जदीद गांव में मारपीट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।अताईपुर जदीद निवासी दिलीप पुत्र प्रेमपाल की शिकायत पर सौरभ, गौरव,शिवम, विपिन, अंकुल, सचिन, पुष्पेंद्र, अर्जुन, सत्यवीर,अजयवीर,कृपाराम और नरेंद्र समेत 13 लोगों को नामजद किया गया है।प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मेडिकल परीक्षण कराया गया है।