गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: कलेक्ट्रेट के सामने दिग्घी तालाब बना नशेड़ियों का अड्डा, सौंदर्यीकरण पर उठे सवाल
बुधवार को सुबह 8:00 बजे गया जी शहर के दिग्घी तालाब की बदहाल स्थिति को लेकर शहर में एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। कभी गया शहर की पहचान और भूजल संरक्षण का प्रमुख स्रोत माना जाने वाला यह ऐतिहासिक तालाब अब गंदगी, अतिक्रमण और असामाजिक गतिविधियों का केंद्र बन गया है। कलेक्ट्रेट, आयुक्त कार्यालय, डीएम कार्यालय और सिविल कोर्ट जैसे महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तरों।