पोड़ैयाहाट: बाघमारा में आम उत्सव सह बागवानी मेला का किया गया आयोजन
पोड़ैयाहाट प्रखंड के पंचायत- बाघमारा के कटहलटोला में “आम उत्सव सह बागवानी मेला” का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू की अध्यक्षता में किया गया। यह कार्यक्रम मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लगाए गए आम बागवानी के लाभुकों को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित किया गया।