चौमूं: चोंमू उपखंड क्षेत्र के जाहोता स्थित नांगल सिरस गांव में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जेडीए ने बुलडोजर चलाकर की कार्रवाई
Chomu, Jaipur | Apr 30, 2026 चौमूं के जाहोता स्थित नांगल सिरस ग्राम पंचायत के बैनाड़ क्षेत्र में जेडीए ने बड़ी कार्रवाई की। भैरूजी मंदिर के पीछे स्थित बहाव क्षेत्र नाले को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चलाया गया। यह नाला पिछले कई वर्षों से अतिक्रमण की चपेट में था। नाले के मार्ग में लगातार कब्जों के कारण बरसात के दिनों में जल निकासी बाधित हो रही थी। जिससे गांव में जलभराव की समस्या थी।