बांका: वरीय उप समाहर्ता ने चांदन नदी छठ घाट का किया निरीक्षण, कार्यों का लिया जायजा
Banka, Banka | Nov 6, 2024 बांका के वरीय उप समाहर्ता अपेक्षा मोदी ने बुधवार की सुबह 11 बजे चांदन नदी छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान छठ घाट पर हो रहे कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि चांदन नदी छठ घाट पर अस्थाई शौचालय का भी निर्माण कराया गया है साथी साथ महिलाओं के लिए 6 चेंजिंग रूम भी बनवाया गया।