बांका: कामतपुर पंचायत के एक गांव से शादी की नीयत से युवती का किया गया अपहरण, श्रीरामपुर गांव के आधा दर्जन लोगों पर मामला दर्ज
Banka, Banka | Nov 5, 2024 कामतपुर पंचायत के एक गांव से शादी के नियत से युवती का अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिजनों के द्वारा पहले तो युवती की काफी खोजबीन की गई। किंतु सुराग पता नहीं चलने पर पीड़ित परिजन मंगलवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे थाना पहुंचकर श्रीरामपुर गांव के आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।