बांका: प्रतापपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Banka, Banka | Nov 5, 2024 प्रतापपुर गांव में पुरानी विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच मारपीट हुई। जहां संजय यादव के द्वारा लाठी डंटा के साथ मारपीट करते हुए वीडियो वायरल हो गया। घटना मंगलवार दोपहर बाद करीब 2:00 की है। वीडियो वायरल होने के बाद राकेश रौशन की पत्नी प्रतिमा कुमारी थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए संजय यादव के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।