बांका: सुईया के पास उत्पाद विभाग ने कार से 516.210 लीटर अंग्रेजी शराब की बरामद, चालक गिरफ्तार
Banka, Banka | Nov 6, 2024 उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार की संध्या करीब 8 बजे सुईया के पास एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई।कार से 516.210 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। उत्पाद अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि मौके से कार चालक नालंदा जिला निवासी संतशरण कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं बुधवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा गया।