बांका: पिपरा गांव के पास ओढ़नी पुल के पास नदी से पुलिस ने एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव किया बरामद
Banka, Banka | Nov 6, 2024 सदर थाना की पुलिस ने मंगलवार की देर संध्या करीब 7 बजे पिपरा गांव के समीप ओढ़नी पुल के पास नदी से एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद किया। शव की पहचान को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई।थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।