गाण्डेय: उपायुक्त के निर्देश पर गांडेय प्रखंड के जामजोरी पंचायत सचिवालय में प्रमाण पत्रों से संबंधित विशेष शिविर का आयोजन
Gandey, Giridih | Aug 19, 2026
उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर बुधवार को 11 बजे गांडेय प्रखंड के जामजोरी पंचायत सचिवालय में प्रमाण पत्रों से संबंधित विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने जाति, आय, आवासीय तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दर्जनों आवेदन जमा किए।