खींवसर: खींवसर कस्बे में कांटिया जीएसएस के पास दो बाइकों की भिड़ंत में चार जने हुए घायल, एक की हुई मौत
खींवसर कस्बे के पांचलासिद्धा सड़क मार्ग पर कांटिया जीएसएस के पास दो बाइक की टक्कर हो गई। जिसमे बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना खींवसर सीएचसी मे दी। इस दौरान मौके पर पहुंची एम्बुलेंस व निजी वाहनों की मदद से घायलों को खींवसर सीएचसी लाया गया। जहां, डॉक्टर अरुण कुमार शर्मा ने प्राथमिक उपचार कर सभी घायलों जोधपुर रेफर कर दिया।