खींवसर: पांचौड़ी पुलिस ने 3 आरोपी गिरफ्तार कर पोटलिया मांजरा के खेत में छपरे में छुपाकर रखा ₹1.20 करोड़ का डोडा पोस्त किया बरामद
खींवसर के पांचौड़ी थाना क्षेत्र के पोटलिया मांजरा मे गुरुवार को पांचौड़ी पुलिस व डीएसटी टीम की कार्यवाही में 8 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी खेताराम चौधरी ने बताया कि एसपी नारायण टोगस के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांचौड़ी पुलिस व डीएसटी टीम ने पोटलिया माजरा खेत से डोडा पोस्त बरामद किया।