भानपुरा: सांजलपुर से सावलिया सेठ तक युवाओं ने भक्ति और उत्साह के साथ साइकिल यात्रा शुरू की
सांजलपुर से युवाओं द्वारा प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री सांवलिया सेठ जी के दर्शन के लिए साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए धार्मिक जयघोष के साथ प्रस्थान किया। यात्रा के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु साइकिल से यात्रा कर सांवलिया सेठ जी के दरबार में पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।