रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक BRC भवन में बीडीओ ने 68 प्रधानाध्यापकों संग की समीक्षा बैठक, बुनियादी सुविधाओं के सुधार पर दिया बल
रामगढ़ चौक प्रखंड के BDO सह प्रभारी BEO ने पदभार संभालने के बाद BRC भवन में गुरुवार 3 बजे प्रखंड के 68 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षात्मक बैठक की।बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,मूलभूत सुविधाओं और सरकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के अनुपात में शौचालय की कमी पाई गई।