चित्तौड़गढ़: अयोध्या के लिए पहली आस्था स्पेशल ट्रेन 3 फरवरी को उदयपुर से होगी रवाना, चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर रहेगा 25 मिनट का ठहराव
उदयपुर से चित्तौड़गढ़ होते हुए अयोध्या के लिए पहली आस्था ट्रेन अब 3 फरवरी को रवाना होगी।। संघ कार्यकर्ताओं के अलावा निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या भी अयोध्या जाने वालों में शामिल है। यह ट्रेन दोपहर 3:25 पर चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी और 25 मिनट ठहराव के बाद आगे के लिए प्रस्थान करेगी। जिले से ट्रेन में 70 यात्री सवार होंगे।