चित्तौड़गढ़: कटनी सिंगरौली रेलखंड के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते चित्तौड़गढ़ से निकलने वाली चार ट्रेनों का संचालन रहेगा निरस्त
कटनी सिंगरौली रेल खंड के बीच दोहरीकरण के काम के चलते चित्तौड़गढ़ जंक्शन से गुजरने वाली चार ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। मदार कोलकाता एक्सप्रेस 12 और 19 फरवरी जबकि कोलकाता मदार 15 फरवरी और 22 फरवरी को निरस्त रहेगी। इसी प्रकार संतरागाछी अजमेर एक्सप्रेस का संचालन 9, 16 और 30 फरवरी तथा अजमेर संतरागाछी 11, 18 और 25 फरवरी को रद्द रहेगा।