चित्तौड़गढ़: बिजयपुर में चाकूबाजी की घटना के बाद हमलावर की पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, पत्नी की जिला चिकित्सालय में हुई मौत
बिजयपुर में चाकूबाजी की घटना के बाद जहरीला पदार्थ खाने वाली हमलावर की पत्नी 37 वर्षीय ममता पत्नी दिनेश तेली की आज तड़के जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। थाना प्रभारी धर्मराज मीणा ने बताया कि मदनलाल आचार्य और दिनेश के बीच कल झगड़ा हो गया था। दिनेश ने पुत्र के साथ मदनलाल पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से भाग निकला। डर के मारे ममता ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके बाद ममता की मौत हो गई।