अमरिया: अमरिया में तेज रफ्तार का कहर, टुकटुक ट्रक में घुसा, दो को रेफर किया गया, दो का इलाज जारी
अमरिया से इस वक्त की बड़ी खबर जहां तेज रफ्तार ने एक बार फिर दिखाया अपना खतरनाक रूप बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक टुकटुक ट्रक में जा घुसी इस दर्दनाक हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि टुकटुक अमरिया से सितारगंज की ओर जा रही थी। तभी बड़ापुरा गांव के पास अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे जा टकराई।