पटना ग्रामीण: प्रेमचंद रंगशाला में मोबाइल से दूर रहने का संदेश देते हुए थीमेटिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
प्रेमचंद रंगशाला में रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे थेमेटिक प्रोग्राम की प्रस्तुति दी गई। आज के समय में जिस तरह से बच्चे भी मोबाइल का मिसयूज करते हैं, उसे बच्चों पर पढ़ने वाले प्रभाव को लेकर यह प्रस्तुति दी गई। इस प्रस्तुति के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की गई की मोबाइल से दूरी जब तक नहीं होगी तब तक पढ़ाई से नाता नहीं जुड़ेगा।