पटना ग्रामीण: सांसद रविशंकर प्रसाद ने नवनिर्मित डॉक्टर शत्रुघ्न प्रसाद हिंदी भवन का उद्घाटन किया
ऐतिहासिक उपन्यासकार डॉ शत्रुघ्न प्रसाद के स्मृति में अरविंद महिला कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कॉलेज परिसर में नवनिर्मित डॉक्टर शत्रुघ्न प्रसाद हिंदी भवन का रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे उद्घाटन किया। बता दें कि डॉ शत्रुघ्न प्रसाद एक आदर्श शिक्षक, हिंदी के मूर्धन्य विद्वान के साथ एक प्रबुद्ध चिंतक और कवि भी थे।