पटना ग्रामीण: राजद के पूर्व विधान पार्षद सुनील सिंह का गर्दनिबाग का आवास खाली कराया गया
राजद के पूर्व विधानपार्षद सुनील सिंह का गर्दनीबाग का आवास खाली कराया गया है। मजिस्ट्रेट और जिला प्रशासन पुलिस की तैनाती के साथ आवास खाली कराया गया है। विधान परिषद के सदस्य नहीं रहने पर बंगला खाली कराया गया है। रविवार की शाम 6 बजे खाली कराया गया है। सुनील सिंह ने सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार गलत तरीके से मेरा आवास खाली करा रही है।