पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में धोबी अधिकार महा रैली का किया गया आयोजन, राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग
गांधी मैदान में रविवार को धोबी अधिकार महा रैली का आयोजन किया गया। मौके पर आबादी के अनुसार धोबी समाज के राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग की गई। इसके अलावा जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक धोबी घाट का निर्माण समेत कई मुद्दों को लेकर चर्चा भी की गई। रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे अखिल भारतीय धोबी महासंघ के अध्यक्ष प्रहलाद कुमार ने सरकार को चेताया भी है।