बाढ़: बाढ़ में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से जख्मी, अज्ञात बाइक सवार फरार
Barh, Patna | Sep 10, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक के पास एनएच 31 पर गुरुवार की शाम करीब 7 बजे सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला सरस्वती देवी, गोनामा कॉलोनी निवासी, गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को सड़क से उठाकर इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया।